मण्डावर:- 14सितम्बर2017 मण्डावर थाना क्षेत्र के ग्राम कुन्दनपुर टीप में दबंग प्रधान पति वीरेंद्र सिंह ने लाखन सिंह हत्याकांड में मुख्य गवाह विनीत कुमार पुत्र मलखान सिंह पर जान से मारने की नीयत से हमला किया जिसमें विनीत गंभीर रूप से घायल हो गया।
मण्डावर क्षेत्र के ग्राम कुन्दनपुर में बीते वर्ष 2 सितंबर की रात को तत्कालीन ग्राम प्रधान लाखन सिंह को उसी के घर मे सोते समय कुछ लोगो ने गोली मार दी थी जिसमे लाखन की पत्नी ने लखन के समक्ष प्रधानिबक चुनाव लड़े वीरेंद्र पुत्र गिरिराज के ओर अन्य तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जिसमे तत्कालीन मण्डावर थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पंचोरी ने फाइनल रिपोर्ट लगाते हुए चारो आरोपीयो को क्लीन चिट दी थी। परन्तु इस मामले में कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए इस मामले की दुबारा जांच कराई जिसमे अदालत ने चारों आरोपियों को अदालत में पेश होने के लिए कहा था। और इस मुकदमे में मुख्य गवाह विनीत हैं जोकि म्रतक लाखन सिंह का भतीजा हैं। जिसपर वीरेंद्र ओर उसके पुत्र शिवम ने मंगलवार की शाम बाजार जाते हुए हमला कर दिया जिसमें विनीत गमबीर रूप से घायल हो गया। मोके पर पहुँची पुलिस ने विनीत को जिला अस्पताल भेजा और भर्ती कराया पुलिस ने दोनों आरोपी पिता पुत्र को संबंधित धाराओ में जेल भेज दिया। मण्डावर थाना अध्यक्ष जसवीर सिंह ने इसकी पुष्टि है।