बिजनौर:- 14सितम्बर2017 बिजनौर में एक युवक के हाथ बांधकर जमकर उसकी पिटाई की गई। युवक अपनी रिहाई के लिए मिन्नते करता रहा, लेकिन लोग उसे पीटते रहे। लोगों का आरोप है,
रोजाना स्कूल आती-जाती लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़खानी करता था। आज रंगेहाथ पकड़ा गया।मारने पीटने के बाद लोगों ने इस युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
मामला बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र में का है।यहां बुधवार को लोगों ने एक युवक को पकड़ कर उसके हाथ बांध दिए।
इसके बाद बारी-बारी से उसे पीटने लगे। युवक अपनी रिहाई के लिए मिन्नते करता रहा, लेकिन लोग उसे पीटते रहे।
इसी बीच किसी शख्स ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।
लोगों का आरोप है,गांव रायपुर का रहने वाला यह युवक स्कूल आती-जाती लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़खानी करता था।
कई बार पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन वो अपनी आदतों से बाज नहीं आया। आज इसे रंगेहाथ छेड़खानी करते पकड़ा गया।
मारने पीटने के बाद लोगों ने इस युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है।
मंडावर थाना अध्यक्ष जसवीर सिंह का कहना है,की आरोपी के खिलाफ धारा 354 का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है ।